चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
चित्तौड़गढ़ में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पर से मुक्त चित्तौड़गढ़ के संकल्प के साथ एक रैली निकालने के साथ कई अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश भटनागर ने बताया कि आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हम 'टीबी को हराएंगे' के संकल्प के साथ एक रैली निकाली गई। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में वर्तमान में लगभग 1200 से अधिक मरीज उपचार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में निक्षय मित्र योजना सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है जिनके माध्यम से प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री किट उपलब्ध करवाया जा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द चित्तौड़गढ़ को टीवी मुक्त जिला बनाए जाने की ओर अग्रसर हैं जिसके लिए और सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है।

0 टिप्पणियाँ