जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान आज रंगों से सराबाेर है। होली का उल्लास सड़कों से लेकर मंदिरों तक है। युवाओं की होली पार्टी के डेस्टिनेशन म्यूजिक, डांस और रंग के साथ गुलजार हैं तो नेताओं के घर भी ढोलक की थाप के साथ होली के गीतों से गूंज रहे हैं। हर कोई अपने-अपने अंदाज में होली सेलिब्रेट कर रहा है। बड़ी संख्या में राजस्थान पहुंचे विदेशी मेहमानों ने भी रंगोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया है।
गोविंददेवजी में फूलों की होलीजयपुर के गोविंददेवजी मंदिर छावण में राजभोग आरती के बाद ठाकुरजी, पुजारी और भक्त पहले फूलों की, फिर पिचकारी से केसर, इत्र, गुलाब जल से और बाद में पचरंगी गुलाल से होली खेलते दिखे। मंदिर प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि राजभोग आरती के बाद होली खेली गई।
होली के शुभ अवसर पर पंचामृत अभिषेक किया गया। ठाकुरजी और राधारानी को सोने की और सखियों को चांदी की पिचकारी हाथों में थमाया गया। ठाकुरजी और राधारानी को गुलाल अर्पित करवाया गया। फिर ठाकुरजी और राधारानी को पतासे का भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद ठाकुरजी की होली शुरू हुई।



0 टिप्पणियाँ