अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट। 

26 जनवरी को अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी करण सिंह से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले जैसलमेर एसपी के बेटे प्रवीण सिंह नाथावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को थाना प्रभारी करण सिंह साइकिलिंग कर रहे थे कि उनकी नजर स्विफ्ट डिजायर में शराब पी रहे एक लड़के और लड़की पर पड़ी। टोकने पर ना केवल युवक ने करण सिंह के साथ गली-गलौज की बल्कि उन पर हाथ भी छोड़ दिया तथा बाद में उनकी साईकिल को अपनी कर से टक्कर भी मार दी।  अपना परिचय देते हुए युवक ने खुद को जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत का पुत्र प्रवीण सिंह नाथावत बताया और अपने जीजा को भी पुलिस में थानेदार बताया। घटना के तुरंत बाद मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई और बाद में 29 जनवरी को आईजी के दखल के बाद मामला दर्ज हुआ।  इस मामले की जांच एएसपी भंवर रणधीर सिंह को दी गई जिनके निर्देशन में पुलिस ने कई जगह दबिश दी पर उसके हाथ खली ही रहे। लगातार हो रही दबिश से दबाव बना और आज आरोपी का परिवार ही उसे लेकर कोतवाली थाने के पास पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।