श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राष्ट्रवादी संस्था हिमालयन परिवार के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार स्वामी ने आज अपनी कार्यसमिति की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा करते हुए स्वामी ने बताया कि हिमालय परिवार के संरक्षक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र चौहान एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र कंसल से विचार-विमर्श के पश्चात कार्यकारिणी बनाई गई है। इसमें प्रदेश संरक्षक पद पर डॉ राघवाचार्य वेदांती, स्वामी ब्रह्मदेव तथा आचार्य नर्मदा शंकर को लिया गया है ।इसी तरह महामंत्री पद पर मदन शर्मा जयपुर ,सच्चिदानंद पारीक कोटा ,उपाध्यक्ष पद पर डॉ सुषमा बीकानेर ,राजेंद्र लाटा जयपुर व रमन कुमार सूद उदयपुर, मंत्री पद पर अरविंद झाडोली उदयपुर, चावंड सिंह भीलवाड़ा, राजेश्वर जोशी जोधपुर व रमेश राठौर कोटा तथा कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष गुप्ता श्रीगंगानगर को शामिल किया गया है
शिव स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कुमार लड्ढा, सुरेश पाटोदिया ,आशीष व्यास, कोमल तिवारी ,किशन शर्मा, राधा रमण शर्मा, उमेश दाधीच, डॉक्टर आयुषी शर्मा ,आंचल ज्ञान चंद गुर्जर, गौरव शर्मा, दिवाकर सेन, मनीष शर्मा, दिनेश भंडारी ,राज कुलदीप, निहारिका शर्मा को लिया गया है।
इसके अलावा सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई सदस्य होंगे. स्वामी ने बताया कि श्री गंगानगर के जिला अध्यक्ष मुनीष कुमार लड्डा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाने के कारण रिक्त हुए पद पर देवेंद्र अग्रवाल को तथा बीकानेर जिला अध्यक्ष डॉ सुषमा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने से रिक्त हुए पद पर नरेश अग्रवाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सिंधु दर्शन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए शिव स्वामी ने बताया कि हिमालयन परिवार द्वारा सिंधु दर्शन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है स्वामी ने बताया कि 23 से 27 जून तक लेह लद्दाख में सिंधु दर्शन उत्सव का आयोजन किया गया है । यह उत्सव न केवल एक यात्रा है इसके साथ-साथ एक मिशन के रूप में भी है ।इस भक्ति पूर्ण उत्साहजनक और अपने आप में रोमांचकारी हिंदू एवं बहुत समन्वय की परिचायक सिंधु दर्शन यात्रा का यह 27वा वर्ष है।
इस यात्रा में सांस्कृतिक धार्मिक एवं राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंधु स्नान पवित्र , राणा साहिब दर्शन, प्रकृति का अनुपम सौंदर्य , मन को छू लेने वाले प्राकृतिक दृश्य एवं अनेक ऐतिहासिक स्थानों को भी देखने का मौका इस यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेगा।