जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने आज युवा संगीत कंपोजर अंकित भट्ट के 'दिल का यू' नए गाने की सीडी एव पोस्टर रिलीज किया l 'दिल का यू' इस गाने को स्वर दिया है युवा गायक सुमित सपेरा ने l गाने में संगीत और कंपोज किया अंकित भट्ट ने और इस गाने को लिखा है गीती भट्ट ने l गाने की रिकॉर्डिंग कल्पना संगीत विद्यालय स्थित राजन स्टूडियो में की गई l
इस अवसर पर पंडित आलोक भट्ट, गायक गौरव जैन, संजय रायजादा, उस्ताद जफर मोहम्मद,नवल डांगी, संजय महेश्वरी, श्रीमती अंजू भट्ट सहित जयपुर के संगीत प्रेमी उपस्थित थे l इस अवसर पर कल्पना संगीत विधायल की और से पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया ।

0 टिप्पणियाँ