जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र के परिसहाय के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सुमित मेहरड़ा ने पदभार ग्रहण किया है। मेहरड़ा ने निवर्तमान परिसहाय राजर्षि वर्मा के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजर्षि वर्मा को राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राजभवन में आयोजित अनौपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने वर्मा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।