जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य विधानसभा मे राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक, 2023 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।इससे पहले प्रभारी मंत्री शांती कुमार धारीवाल ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य की समेकित निधि में से कतिपय और राशियों के संदाय और विनियोजन को प्राधिकृत करने के लिए लाया गया है। धारीवाल ने बताया कि इस विधेयक पारित होने से 48 हजार 332 करोड़ 27 लाख 3 हजार रूपये की राशि संदत्त और उपयोजित की जा सकेगी।