जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि पाली जिले में श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के लंबित आवेदनों में सभी पात्र आवेदकों को लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।  जूल प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों पर राज्य मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई ऐसे लोगों ने आवेदन कर दिए जो पात्रता नहीं रखते। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम निर्धारित कर पात्र आवेदकों को जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले विधायक ज्ञानचन्द पारख के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अवगत कराया कि पाली जिले में आवेदनों के लंबित रहने का मुख्य कारण आवेदन का फिजिकल वेरीफिकेशन में होना, क्लेरीफिकेशन की आवश्यकता होना, आवेदन का फर्दर इनक्वायरी में होना तथा विभाग के स्तर पर वरीयतानुसार आवेदन के निस्तारण में समय लगना इत्यादि हैं। उन्होंने पाली जिले में 1 जनवरी 2019 से 1 दिसम्बर 2022 तक की अवधि में संग्रहित श्रम सैस उपवन राशि का वर्षवार विवरण तथा योजनावार एवं वर्षवार स्वीकृत आवेदन एवं स्वीकृत राशि का संख्यात्मक विवरण भी सदन के पटल पर रखा।