हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
समाजिक संस्था "सेवा दृष्टि हनुमानगढ़" की और से जंक्शन स्थित महात्मा गांधी स्कूल नम्बर 4 हनुमानगढ़ जंक्शन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में डॉ. रवि त्रेहन टीम ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देते हुए 143 बच्चों की आंखों की जांच की गई जिसमे 21 बच्चों की आंखों में कमियां पाई गई अब जिनकी जांच हॉस्पीटल में आधुनिक मशीनों द्वारा की जायेगी।जांच के पश्चात समस्त बच्चों को नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल द्वारा निःशुल्क चश्में भी वितरित किये जायेगे।शिविर के मुख्य अतिथि पार्षद श्याम सुन्दर झंवर,पार्षद अब्दुल हाफिज, पार्षद मनोज बड़सीवाल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रिंसीपल उषा रानी ने की।इस मौके पर संदीप कुमार, हरमन,आरके जोशी,पार्षद मनोज बड़सीवाल,समाजसेवी संजय सिहाग मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल उषा रानी ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।