हनुमानगढ- विश्वास कुमार
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरु संत गुरमीत राम रहीम ने शनिवार को वर्चुअली झाड़ू लगाकर राजस्थान में सफाई महाअभियान की शुरुआत की.जिसके बाद राजस्थान में सफाई महाअभियान चलाया गया।इस दौरान डेरा प्रेमियों ने हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर भी सफाई महाअभियान चलाया। डेरा के सफाई महाअभियान में पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रताप,नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल,उप सभापति अनिल खींचड़,प्रदीप एरी
सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,कार्यकर्ताओं और डेरा प्रेमियों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान के दौरान डेरा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ टाउन और हनुमानगढ़ जंक्शन के विभिन्न इलाकों में सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।साथ ही डेरा प्रेमियों का कहना है की इससे पूर्व भी डेरे की तरफ से समाज व देश हित में नशा मुक्त,रक्तदान, अंगदान सहित अन्य कई अभियान चलाये गये है व आगे भी गुरु का जिस तरह आदेश होंगे ऐसे समाजिक अभियान चलते रहेंगे साथ ही दावा किया गया कि प्रदेश में इस पूरे अभियान में 35 लाख से ज्यादा सेवादार भाग लेंगे

0 टिप्पणियाँ