चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति के तत्वावधान में  जिले के समस्त कुक कम हेल्परो ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने और स्थायीकरण करने सहित अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार शिवसिंह  को एक ज्ञापन सौंपा l
इसके बारे में जानकारी देते हुए कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति के हरिकिशन चौधरी ने बताया कि विगत कई वर्षों से कुक कम हेल्पर राजकीय विद्यालयों एवं मदरसों में राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत तत्परता के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद आज भी कुक कम हेल्पर को 1742 रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है जो कि वर्तमान में महंगाई के हिसाब से बहुत कम है, लगातार सरकार को वेतन बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है, उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुक कम हेल्पर को कुछ स्कूलों के संस्था प्रधानों द्वारा हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है जो कि न्यायोंचित नहीं है, वहीं उन्होंने सरकार से सभी कुक कम हेल्परो का स्थायीकरण करने की भी मांग की है,  वहीं उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य मांगों में दुर्घटना बीमा,  पोशाक उपलब्ध करवाने,  नियमितीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, मेडिकल सुविधाएं  उपलब्ध करवाने और छुट्टियों का वेतन देने सहित कई अन्य मांगे भी सरकार के समक्ष रखी गई है, वहीं उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया आगामी महीनों में समस्त कुक कम हेल्पर जयपुर में एक विशाल प्रदर्शन करेंगे साथ ही कार्य का बहिष्कार भी किया जाएगा l