सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिले के
चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में आज सदस्यों का जोरदार हंगामा देखने को मिला। अधिकतर कांग्रेसी पंचायत समिति सदस्यों ने कांग्रेस प्रधान पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिये । साथ ही विकास अधिकारी पर भी भ्रष्टाचार एवं गलत ट्रांसफर का आरोप लगाते हुए प्रशिक्षण शिविर का बहिष्कार करते हुए पंचायत समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। बाद में तहसीलदार ने आकर ताला खुलवाया। वहीं पंचायत समिति सदस्य कार्य बहिष्कार कर पंचायत समिति में धरने पर बैठ गए हैं।पंचायत समिति सदस्यों का मीणा धर्मशाला में सरकार द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होना था। प्रशिक्षण शिविर शुरू होते ही पंचायत समिति सदस्य शिविर का बहिष्कार कर नारेबाजी करते हुए लौट आए। इस दौरान उप प्रधान शंकर लाल गुर्जर के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने प्रधान एवं विकास अधिकारी पर बजट देने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। साथ ही यहां पर कह दिया कि एसएससी का जो बजट आवंटित किया गया है। उसकी एसीबी से जांच होनी चाहिए। यहां हंगामा होने के बाद अधिकतर पंचायत समिति सदस्य पंचायत समिति में पहुंचे। जहां पर प्रधान संपत पहाड़िया तथा विकास अधिकारी समीक्षा वर्मा ने नाराज सदस्यों को काफी समझाने का प्रयास किया। सदस्यों का कहना है कि ना तो बजट आवंटन में उनकी चलती है। नाही स्थाई समिति की सिफारिश की नहीं मानकर मनमाने स्थानांतरण हो रहे हैं। बाद में यहां भी पंचायत समिति सदस्यों ने मुख्य द्वार की ताला लगा दिया। हंगामा बढ़ने के बाद तहसीलदार सुरेश चंद जैन मौके पर पहुंचे तथा नाराज सदस्यों को ताला खोलने के लिए कहा। इस पर नाराज सदस्यों ने ताला तो खोल दिया लेकिन पंचायत समिति में ही धरने में बैठ गए तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उपप्रधान शंकर लाल गुर्जर ने बताया कि सदस्यों की मांग है कि बजट दोबारा संशोधित कर सही आवंटित किया जाए। स्थाई समिति में जो निर्णय लिया जाए वही लागू किया जाए। मनमानी से स्थानांतरण नहीं किया जाए। जब तक उनकी मांग मानी नहीं जाएगी उनकी ओर से लगातार पंचायत समिति का बहिष्कार जारी रहेगा।

0 टिप्पणियाँ