हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
सोनी समाज के भाजपा नेता ओम सोनी की बेटी कोमल व रामस्वरूप कडोल के पौत्र मोहित की शादी क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गई है,हनुमानगढ़ मे सोनी समाज द्वारा बैंड-बाजे के साथ घोड़ी पर बिठाकर बेटी की बिंदौरी निकाली गई।इस दौरान समाज ने बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया तो उधर दूल्हे पक्ष ने दहेज के नाम पर एक रूपये मे दुल्हन की विदाई कर घर ले जाने का मन बनाया है।
कहते है लालच ने आदमी को लाचार कर दिया है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लोभ-लालच से कोसों दूर हैं। इंसानियत और संबंधों की प्रगाढ़ता को महसूस करते हैं। रिश्ते की अहमियत का मतलब जानते हैं। ऐलनाबाद के ख्यातनाम संगम ज्वैलर्स के मालिक रामस्वरूप  कडोल हनुमान कड़ोल गोकुल कड़ोल ने इसी सोच का परिचय दिया है। उन्होंने अपने पोते मोहित की शादी में दहेज में मिलने वाली राशि को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया। रामस्वरूप कड़ोल ने महज एक नारियल स्वीकार किया और अपनी होने वाली पुत्रवधू को पोती की तरह स्नेह देने की बात कही।हनुमानगढ़ में श्री कुबेर ग्रुप व सिटी सेंटर मार्केट के सीएमडी तथा भाजपा नेता ओम सोनी की बिटिया कोमल की शादी ऐलनाबाद के ज्वैजर्स राजेश कुमार कडोल के बेटे मोहित के संग आज गुरुवार को हो रही है।अपने मधुर व्यवहार के कारण ओम सोनी न सिर्फ बिजनेस बल्कि सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में रसूख रखते हैं। लिहाजा पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप खुद ओम सोनी की बिटिया की शादी में रस्म अदायगी के वक्त खासतौर पर मौजूद रहते हैं।’भाजपा नेता ओम सोनी के होने वाले समधी राजेश कुमार कडोल कहते हैं, ‘रिश्ते में अच्छा परिवार देखा जाता है। एक वक्त था जब बेटियों के परिजन अच्छा वर व परिवार के लिए चिंतित रहते थे लेकिन आज बेटे वाले भी सुयोग्य पुत्रवधू की तलाश में भटकते रहते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि बेटा और बेटी समान है। जब कोई माता-पिता अपनी बेटी को लाड-प्यार से लालन-पालन करते हैं और फिर उसकी शादी करते हैं तो उनके मन में एक चिंता हमेशा रहती है कि ससुराल में बेटी को कोई तकलीफ न हो। बेटी के परिजनों की इस व्यथा को हर व्यक्ति महसूस करे तो सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी।’ दहेज में मिली राशि लौटाने को लेकर उन्होंने कहाकि घर चलाने के लिए बिजनेस व नौकरी करने का प्रावधान है। दहेज में मिली राशि में बरकत नहीं होती। यह हम सबको समझना होगा। उल्लेखनीय है कि ओम सोनी के होने वाले दामाद मोहित हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में वकालत करते है।
होने वाले समधी व दामाद के विचारों से अभिभूत भाजपा नेता ओम सोनी कहते हैं, ‘हर वर पक्ष इसी तरह का सोच रखे तो फिर किसी बेटी वाले को चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। हमें अपनी लाडली के लिए ऐसा परिवार मिला, इसके लिए ईश्वर के शुक्रगुजार हैं।’साथ ही ओम सोनी कहते है की बेटियां शादी होकर दूसरे घर जरूर जाती है लेकिन उनका जुड़ाव हमेशा अपने माता-पिता से बना रहता है और आजकल तो ऐसे मामले देखने को मिल रहे है की बेटे ने माता-पिता को घर से निकाल दिया लेकिन बेटी ने माता-पिता को संभाला।बेटी को घोड़ी पर बिठाकर निकासी का उदेश्य यही है की समाज मे बेटियों के प्रति सशक्त व सकरात्मक संदेश जाये।झ
ओम सोनी परिवार ने दिया बेटा बेटी एक समान का संदेश 
भाजपा नेता पिता ओम सोनी ने अपनी बेटी कोमल सोनी की शादी पर बेटा-बेटी एक समान का संदेश देते हुए सभी सभी परम्परायों
को तोड़ बेटी को घोड़ी पर बिठाकर निकासी निकाली गई।जो शुगन शादी मे लडके वाले करते है वही सब ओम सोनी ने अपनी बेटी की शादी पर विधि विधान पूर्वक किये।जिसकी सबने सराहना की।पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रताप ने बेटी कोमल को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर नजर उतारते हुए आशीर्वाद देकर घोड़ी पर बिठाया।कार्यक्रम मे आये पूर्व मंत्री डॉक्टर रामप्रताप,भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई युवा भाजपा नेता अमित सहू कहते है की पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप कहते हैं, ‘बेटी का पिता होना सौभाग्य है। लेकिन दकियानूसी विचार के कारण बेटियों की संख्या कम होने लगी। इसका बड़ा कारण दहेज है। ऐसे समय में रामस्वरूप कड़ोल,,राजेश कुमार कडोल जैसे लोग उदाहरण हैं जो मानवीय मूल्यों में विश्वास रखते हैं। समाज के लिए ऐसे लोग प्रेरणास्त्रोत हैं।
दुल्हन दिखी उत्साहित 
घोड़ी पर निकासी निकालने पर  कोमल काफ़ी खुश व उत्साहित नजर आ रही थी।कोमल ने कहा की अपने माता-पिता व सास-ससुर की इस पहल से वो बहुत खुश है।साथ ही कोमल कहती है की सभी बेटिओं के माता-पिता को बेटियों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास करने चाहिए और खास कर उन माता-पिता को जो बेटिओं को बोझ समझ कोख मे ही कत्ल कर देते है।
बेटिओं को घोड़ी पर बिठाकर बिंन्दोरी निकालने के मामले क्षेत्र मे पहले भी हुए है लेकिन सोनी समाज की इस सार्थक पहल का संगरिया के पूर्व पालिकाध्यक्ष नत्थूराम सोनी,रायसिंहनगर के आभूषण ज्वेल्स के मालिक मनफूल सोनी,राजेंद्र सोनी गिरदावर पूर्व नगर परिषद चेयरमेन राजकुमार हिसारिया संदीप सोनी,पुलिस उप अधीक्षक एसीडी भूपेंद्र सोनी,पार्षद हिमांशु महृषि,भाजपा महामंत्री जुगल किशोर,देवेंद्र अग्रवाल,अमृतपाल सिंह,अरविन्द सोनी,शिव शंकर शर्मा, सूर्यप्रकाश,संदीप सोनी आदि ने कडोल व सोनी परिवार की पहल को मुक्तकंठ से सराहा।