हनुमानगढ - विश्वास कुमार
राज्य के शांति एवं अहिंसा विभाग के तत्वाधान में जिला अहिंसा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आज गुरुवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सतीश रॉय ने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम के तहत देश को सत्य व अहिंसा की राह पर चलते हुए आजादी दिलवाई। महात्मा गांधी का जीवन प्रेरणा स्त्रोत है, वह अपने जीवन मूल्यों, आदर्शों के माध्यम से सदैव अमर रहेंगे। "अहिंसा परमो धर्म" गांधीजी का अहिंसा का सिद्धांत अनुकरणीय है। प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में महात्मा गांधी के सर्वजन विकास व सर्वजन हिताय के दृष्टिकोण से सभी वर्गों व समुदाय के विकास के लिए प्रतिबंधता के साथ कार्य कर रही है।
शिविर 12 बजे मुख्य वक्ता व अन्य के झंडारोहण, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से आरंभ हुआ ।इसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत किया गया, ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा, जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, संयोजक श्रवण तंवर, मुख्य वक्ता सतीश रॉय ने गांधी दर्शन पर अपने विचार रखे, और सरकार के इस प्रयास को सराहा । समारोह में अतिथियों का स्वागत सूत की माला पहना कर किया गया। पवन गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी ने बुरा ना देखो बुरा ना सुनो एवं बुरा ना कहो का संदेश देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने एवं अच्छाई को ग्रहण करने की सीख दी थी । जिला कलेक्टर रुकमणि रियार ने स्वागत उद्वोधन में कहा कि जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने वाले गांधीवादी वक्ताओं के उद्बोधन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव व एकता का भाव प्रबल होगा, साथ ही प्रतिभागियों को प्रचार सामग्री के माध्यम से राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी ।
मुख्य वक्ता सतीश रॉय ने गांधी जी के बारे में भ्रामक तथ्यों से दूर रहते हुए, सही साहित्य सामग्री को पढ़ने और गांधी जी के उच्च आदर्शों के बारे में जानने की युवाओं से अपील की । श्री रॉय ने गांधी जी से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जिक्र करते हुए, उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बताया, गांधी जी मानते थे कि अहिंसा ही दुनिया का सबसे बड़ा हथियार है, और यह आज भी प्रासंगिक है ।
आज कार्यक्रम में ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पवन गोदारा, जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार, मुख्य वक्ता सतीश रॉय, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्रवण तंवर और सहसंयोजक तरुण विजय,एडीएम प्रतिभा देवठिया, बाल कल्याण समिति चेयरमैन जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र दादरी, इत्यादि उपस्थित रहें।
फ्लैगशिप योजना आधारित प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री
जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तहत समारोह स्थल पर जिले के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप स्कीम कि प्रदर्शनी लगाई गई, रंगीन चित्रों के माध्यम से फ्लैगशिप स्कीम एवं प्रतिभागियों को जिले में हुए विकास कार्य एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी, साथ ही जिले में हुए विभिन्न गांधी दर्शन कार्यक्रमों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई ।
कल यह कार्यक्रम होंगे।
महाराजा अग्रसेन भवन हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के तहत कल प्रातः 6:00 बजे योग कार्यक्रम, प्रातः 7:30 बजे राजीव गांधी स्टेडियम सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान, प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार, जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, श्रवण तंवर, तरुण विजय का संबोधन, प्रातः 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक मनीष कुमार शर्मा, मनोज ठाकरे, भीष्म कौशिक का गांधी दर्शन पर वक्तव्य, दोपहर 2:00 बजे शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, अर्बन नरेगा, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों से जानकारी एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा, गांधी भजन, गायक के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ