सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर में चोरो के हौसले बुलंद है ,ताजा मामला जिला मुख्यालय की राजनगर कॉलोनी का है । जहाँ चोरो ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 3 लाख 70 हजार रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया । पीड़ित मकान मालिक ने मानटाउन थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट में पीड़ित धर्मराज ने बताया कि वह अपने पिताजी के सेवानिवृतत के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए परिवात सहित पीपलेट गांव गया था। इस दौरान वह अपने मकान का ताला लगाकर गया था। लेकिन जब वापस लौटा तो मकान के मैन गेट का ताला कुन्दी सहित उखडा मिला और अन्दर जाकर देखा तो सारे कमरों के सामान बिखरे पड़े हुए थे। चोर कमरों में रखे बक्से से 3 लाख 70 हजार रुपए नकद व सोने चांदी के आभूषण चुराकर ले गए ।

0 टिप्पणियाँ