हनुमानगढ - विश्वास कुमार
डीएसपी रामेश माचरअपने आसपास के एरिया में संदिग्ध लोगों के रुकने एवं अपरिचित लोगों की आवाजाही पर आप सचेत रहें कुछ गलत लोग कब आकर आपके आसपास में रुक कर वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं। आमजन को पता ही नहीं लग पाता ऐसे ही एक बड़ी वारदात में शामिल आपराधिक तत्व पिछले दिनों गोलूवाला में एक स्थान पर रुक कर गया है,जिसकी छानबीन जारी है शीघ्र ही मामला ट्रेस होने के बाद जानकारी सार्वजनिक की जाएगी,यह कहना था हनुमानगढ़ डीएसपी रमेश माचरा का जो आज सीएलजी की बैठक लेने गोलूवाला थाना पहुंचे थे|

डीएसपी ने विभिन्न तरह की आपराधिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आमजन को हर हाल में सचेत रहने की जरूरत है आप अपने घरों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे कैमरे लगवाए जो उच्च क्वालिटी के हो और जिन से गाड़ी के नंबर तक ट्रेस होते हैं आपराधिक वारदातों में लिप्त लोग जिस वाहन का इस्तेमाल करते हैं उस वाहन की पहचान करने के लिए उच्च क्वालिटी के कैमरे अत्यधिक कारगर साबित होते हैं काफी बड़े मामलों में इन्ही कैमरों की वजह से आपराधिक गिरोह तक पुलिस के हाथ पहुंच रहे हैं|उन्होंने सीएलजी की बैठक में सोशल मीडिया पर एक्टिव गैंगस्टर्स को फॉलो और लाइक करने वाले युवा बच्चों की पहचान करने का आग्रह भी किया उन्होंने बताया कि अक्षर गलत रास्ते पर चलने वाले लोग 17 से 20 वर्ष की आयु के होते हैं क्योंकि इन्हें अच्छे और बुरे का भान नहीं होता वे आपराधिक वारदातों में लिप्त लोगों की पर्दे के पीछे की जिंदगी के बारे में अनजान रहते हैं और शान शौकत और ऐसो आराम वाले फोटोग्राफ्स देखकर भ्रमित हो जाते हैं ऐसे लोग इनके फलों से ज्यादा होते हैं वह बार-बार इनकी पोस्टों को लाइक और शेयर करते हैं जिसके बाद उक्त गैंगस्टर इनसे अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर कई तरह की जानकारियां एकत्रित करते हुए आपराधिक वारदातों में इन्हें धुरी बनाते हैं अतः किसी के भी परिवार में जो युवा पीढ़ी के लड़के हैं उनकी गतिविधियों पर नजर रखें उनके मोबाइल फोन को समय-समय पर चेक करते रहें अगर वह किसी ऐसे ही अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से हैं तो उन्हें सचेत करें और पुलिस की सहायता से उनकी काउंसलिंग भी करवाएं ताकि उन्हें गलत रास्ते पर जाने से बचाया जा सके।थानाधिकारी भजनलाल ने आपराधिक वारदातों में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए उच्च क्वालिटी के कैमरे लगवाए जाने का उदाहरण देते हुए लॉन्ग वाला पंचायत द्वारा गांव में 45 कैमरे लगाए जाने की सराहना की उन्होंने बताया कि इन्हीं कैमरों की वजह से गांव में पिछले दिनों हुई एक चोरी के मामले में 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है स्थानीय स्तर पर भी ऐसे ही कैमरे लगाए जाने की महती आवश्यकता है थाने के बाहर पिछले 11 दिनों से गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना लगाए जाने एवं कल 3 फरवरी को थाने के घेराव की चेतावनी के मद्देनजर  सवाल पूछने पर डीएसपी का कहना था कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है दोनों तरफ से बयान दर्ज किए जा चुके हैं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता अगर कोई अन्य बयान भी दर्ज करवाना चाहते हैं तो अभी उनके पास समय है निकट समय में पूरी फाइल उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से अदालत में पुलिस के खिलाफ इस्तगासा भी दायर किया गया है।पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए ही तैनात हैं कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को भी नहीं है थाने में आकर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती अगर ऐसा कोई करता है तो भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी|करीब दो दर्जन से ज्यादा सीएलजी सदस्यों का भी इस मामले में कड़ा रुख रहा सभी लोगों ने थाने के बाहर लगाए जा रहे धरने की निंदा की और इसे गलत बताया|बैठक के दौरान ही डीएसपी के आग्रह पर गांव के मौजूद लोग धरना स्थल पर पहुंचे और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से समझाइश की|बताया गया कि गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अपने उच्च स्तर के पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जिसके बाद कल् यानी 3 फरवरी को दोनों तरफ से पांच पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता होने के प्रस्ताव पर सहमति दी गई|फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कल 3 फरवरी को थाने घेराव हिंदूवादी संगठनों द्वारा किए जाने की जानकारी ही सामने आ रही है।बैठक में पुलिस उपाधीक्षक,थाना प्रभारी भजनलाल,कैंची चौकी प्रभारी कृष्ण लाल ,विजय सिंह पूनिया,लक्ष्मण गोदारा,सुखदेव सिंह जाखड़, गुलाब मेहरड़ा, बलजीत सिंह, इस्माइल खान, प्रभु दयाल धत्तरवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष भीम निवाद, किराना एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोदारा, रिंकू सिंगला,राजेंद्र कुमार, रामनिवास गोदारा, नरेश शर्मा, मनोज बेनीवाल,भूपेंद्र सिद्धू, रुलदू सिंह, मदन जांगू, निशांत बिश्नोई,जगदीश सारस्वत, खोथा वाली सरपंच ताराचंद,अमर सिंह वाला सरपंच रूडाराम,आदराम महायच, नंदीशाला अध्यक्ष महेंद्र जांगू,जसपाल सिंह सरा,गणेश कालवा, सुरेंद्र छिम्पा आदि मौजूद रहे|