करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली मे सड़कों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला और जनसैलाब इतना लंबा था कि जहां नजर डालो वहा पर महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर और धार्मिक गीत गाकर चल रही थी। वही आगे बैण्डबाजों की धुण पर लोग झुमते नजर आये। दरअसल शहर के फकीरा की बगीची पर शिव महापुराण कथा और यज्ञ का आयोजन हो रहा है जो 16 फरवरी तक आयोजित होगा। शिव महापुराण का श्रीगणेश करने से पहले 1311 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर करौली जिले के प्रसिद्ध मदन मोहन जी मंदिर से रवाना हुई जो शहर के फूटाकोट, बड़ा बाजार, कलेक्ट्री सर्किल होते हुए फकीरा की बगीची तक पैदल पैदल गई।महिलाओं के जनसैलाब को देखकर एक बार तो ट्रैफिक भी जाम हो गया। वही जो आदमी जिधर से गुजरा वह हाथ जोड़कर यात्रा का अभिवादन करता हुआ नजर आ रहा था। कार्यक्रम के संयोजक वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता और नेमीचंद शर्मा ने बताया कि शांति और आमजन में खुशहाली के उद्देश्य जिला मुख्यालय स्थित फकीरा की बगीची पर शिव महापुराण यज्ञ और कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जो गुरूवार से शुरू होकर 24 फरवरी तक आयोजित होगा। यज्ञ में इंदौर से आए 251 विद्वान पंडित द्वारा विधि विधान से यज्ञ में यजमानो को आहुतियां दिलवायेगे। यह कार्यक्रम महान संत बालक रामदास के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। जिसमें कथावाचक रमेश शास्त्री कथा सुना रहे है। शिव महापुराण में मुख्य यजमान व्यवसाई अशोक सिंह धाबाई हैं। दूसरी ओर करौली शहर में पूर्व में हुई घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। पुलिस के जवान जिस तरफ से यात्रा गुजरी वहा की छतो पर खडे होकर निगरानी रखते नजर आये तो वही यात्रा के संग भी पुलिस के जवान साथ साथ चलते नजर आए। कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े किसी भी स्थिति में जिसके चलते पुलिस की माकूल व्यवस्था देखने को मिली।