करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली शहर के व्यवसायी एवं भामाशाह रुखसार अहमद ने जेपी मार्केट एसोसिएशन के आग्रह पर मदद को आगे हाथ बढ़ाते हुए 8 सीसीटीवी कैमरे भेंट किए है। सीसीटीवी कैमरों का एक कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार और पुलिस अधीक्षक नारायण टोंगस ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अंकित कुमार ने कार्यक्रम मे कहा कि शहर के सभी व्यापारी संगठन सुरक्षा की दृष्टि से अपने बाजारों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं जिससे अपराधों में कमी आ सके और आमजन को राहत मिल सके। बाल कल्याण समिति के सदस्य फजले अहमद ने बताया कि शहर के फूटाकोट स्थित जे पी मार्केट में भामाशाह रुखसार अहमद द्वारा भेंट किए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की हाजी रुखसार अहमद द्वारा जेपी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ के आग्रह पर फूटाकोट स्थित जेपी मार्केट मे 8 सीसीटीवी कैमरा भेंट किए है। जिन का उद्घाटन जिला कलेक्टर करौली अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर भामाशाह हाजी रुखसार अहमद ने कहां की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए करौली शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। इसी के तहत जेपी मार्केट को सीसीटीवी कैमरे प्रदान किए गए हैं।इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा लोगों से अपील की गई की करौली शहर में जितने भी व्यापारिक संगठन हैं अपने-अपने बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे ही सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जिससे अपराधों में कमी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इन कैमरों को जिला कलेक्टर की पहल पर अभय कमांड से जोड़ने की बात कही। जेपी मार्केट के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य फजल अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीएफओ रामानन्द भाकर, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन अनिल शर्मा , मदन मोहन स्वामी, कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी, अमित आचार्य, राधा बल्लभ, अनिल जिंदल, आसिफ खान,समीर खान, देवेंद्र गोयल अखिलेश चतुर्वेदी सहित मार्केट के लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ