हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार माह फरवरी 2023 में सामाजिक बुराईयों से मुक्त राष्ट्र निर्माण अभियान संचालित किया गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती संदीप कौर द्वारा एलाईंस स्किल्स एज्यूटेक प्रा0लि0 में एनयूएलएम द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव श्रीमती संदीप कौर द्वारा माननीय रालसा द्वारा जारी एक्शन प्लान के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि इस माह के एक्शन प्लान की मुख्य अवधारणा सामाजिक न्याय है जो कि सभी के लिए सामान है तथा सभी को बिना किसी भेदभाव के सामान अधिकार व अवसर प्राप्त हो। समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान, उन्हें राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पंहुचाये जाने, बालकों और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना एवं समाज के कमजोर व्यक्तियों हेतु कौशल विकास योजनाएं संचालित हो रही है, ऐसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने कार्य कौशल में विकास करना चाहिए, इसके अलावा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। तत्पश्चात् सचिव महोदया द्वारा एलाईंस स्किल्स एज्यूटेक प्रा0लि0 प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा प्राप्त किये जाने वाले प्रशिक्षण कोर्सेज जैसे सिलाई प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण आदि का भी निरीक्षण किया गया।

0 टिप्पणियाँ