चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पिनाक गुणवत्ता पथ संचलन निकाला गया जो की शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकला पथ संचलन का विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर के भरत बाग से पूरे गणवेश में एक विशाल पिनाक गुणवत्ता पथ संचलन निकाला गया,जो कि विभिन्न मार्गो चामटी का खेड़ा चौराहा, रेलवे फाटक, कलेक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, अप्सरा टॉकीज चौराहा, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, सहकार सर्कल,छत्रपति शिवाजी महाराज सर्कल होते हुए पुनः भरत बाग जाकर संपन्न हुआ, वही इस पथ संचलन का पूरे शहर में समाजसेवी संस्थाओं की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया l

0 टिप्पणियाँ