चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अंदरूनी तौर पर तैयारियां शुरू कर दी है, इसी को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने जिले के सभी शीर्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें संगठन को मजबूत करने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ राजस्थान सरकार की विफलताओं और खामियों को आमजन तक पहुंचाने से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई l
प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब लगभग 8 महीने का समय शेष रह गया है जिसे देखते हुए भाजपा अब अलर्ट मोड़ पर आ गई है, जिसमें आज भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने जिला भाजपा कार्यालय में जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल के साथ पार्टी के सभी ब्लॉक और शहरी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे l
इस महत्वपूर्ण बैठक के पश्चात मीडिया से बात करते हुए प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने बताया कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, जिले भर में निकाली गई जनाक्रोश यात्रा, शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर नव मतदाताओं के लिए एक अभियान चलाने सहित कई अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रदेश नेतृत्व का विषय है और इस पर जो भी निर्देश शीर्ष नेतृत्व के होंगे उसके पालना की जाएगी l
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान को कम करने और सभी को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है l

0 टिप्पणियाँ