श्रीगंगानगर से राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में आज डेरा सच्चा सौदा की ओर से संत बाबा राम रहीम के निर्देश पर सफाई अभियान का आगाज किया गया। भारत माता चौक और पुरानी आबादी क्षेत्र से एक साथ शुरू हुए इस सफाई अभियान में डेरा सच्चा सौदा संगत के हजारों की तादाद में अनुयायियों ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों की सफाई की ।सुबह 9:30 बजे से शुरू हुए इस सफाई अभियान में बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुषों ने हिस्सा लिया ,वहीं युवा वर्ग भी हाथों में झाड़ू लेकर सभी प्रमुख 15 जोनों से सफाई अभियान में जुटे रहे ।
      दोपहर बाद तक चले इस सफाई अभियान में हजारों टन कूड़ा करकट उठाया गया ।नगर परिषद द्वारा इसके लिए ट्रैक्टर टोलियां एवं लोडिंग टेंपो आदि उपलब्ध करवाए गए थे । 
       डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का कहना था कि पहले भी इस प्रकार सफाई अभियान चलाने की इच्छा डेरा अनुयायियों की थी ,मगर कोरोना काल के चलते ऐसा हो नहीं पाया ।अब पूज्य गुरु जी के आदेश पर स्थानीय नगरपालिका के सहयोग से आज ने यह अभियान की शुरुआत की है। अभियान मैं अपना आशीर्वाद देते हुए संत राम रहीम ने  ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया , स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास करता है और आदमी स्वस्थ तभी रह सकता है अगर आस पास साफ सफाई हो। गोरत्तालब  है की इससे पहले भी शहर में सफाई अभियान चलाया जा चुका है सफाई अभियान की  आम जन भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।