श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर केसरीसिंहपुर बॉर्डर सेक्टर में बीती देर रात पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल होने पर सजग बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को नीचे गिरा लिया, आज सुबह खेतों में सर्च के दौरान ड्रोन का मलवा मिला और वही कुछ दूरी पर अलग-अलग पैकेट में लगभग 6 किलो अफीम बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सीआईडी जॉन से मिले इनपुट के आधार पर बीएसएफ द्वारा यह कार्रवाई की गई थी 
सीआईडी जॉन को इस इलाके में ड्रोन की एक्टिविटी होने का पता लगा तो बीएसएफ के साथ मिलकर रात्रि को यह कार्यवाही की गई ।बीएसएफ ने इस इलाके से ड्रोन का मलबा भी बरामद किया है इसके साथ ही इसी इलाके से संदिग्ध पंजाब निवासी व्यक्ति को गिरफतार किया गया हैं।