चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी कल्याण की प्रतियो की होली जलाई l इसके बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश मोड़ ने बताया कि प्रदेश में विगत 33 वर्षों से सरकारों की और से संवर्ग एवं पंचायती राज संस्थाओं निगम और बोर्ड में पदस्थापित मंत्रालय कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदेश में मंत्रालय कर्मचारी हड़ताल पर उतरे हैं लेकिन फिर भी अभी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी कल्याण की प्रतियोगी होली जला रहे हैं, वहीं उन्होंने बताया कि 20 फरवरी से 8 मार्च तक सभी मंत्रालयिक कर्मचारी संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे और जिला कलेक्टर और उपखंड कार्यालयों पर नियमित रूप से धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।
वहीं उन्होंने बताया कि 9 मार्च को समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहते हुए जयपुर में अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे अपनी मांगों के बारे में उन्होंने बताया कि स्टेट परिधि के आधार पर कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 करने सहित कई अन्य मांगे शामिल हैं

0 टिप्पणियाँ