सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के खैरदा में देर रात्रि को मानटाउन थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी सहित उसके तीन भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। तीनों गंभीर घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है । जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हमले में कुस्तला निवासी ज्ञान सिंह चौधरी पदम सिंह चौधरी तथा राजेश चौधरी का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल कुस्तला निवासी ज्ञान सिंह चौधरी पर आधा दर्जन नामजद आरोपियों के अलावा 7-8 अन्य आरोपियों ने योजनाबद्ध होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार रात्रि को आरोपी मोहित  उर्फ भीमा मीणा ने  फोन कर ज्ञान सिंह चौधरी को बुलाया तभी आरोपी विजय अमन सुनील जाट प्रकाश जाट जगदीश आदि से किसी पैसे के लेनदेन को लेकर खेरदा स्थित एक निजी स्कूल के समीप खड़े आरोपियों ने तलवार लाठियों आदि से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर पीड़ित को बचाने आए पुलिसकर्मी पदम सिंह चौधरी उसके भाई राजेश पर भी जमकर हमला किया गया। इससे तीनों ही अचेत हो गए तथा अचेत अवस्था में ही लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । जहां पर उनका उपचार चल रहा है ।अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।