श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर में आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चांसलर डॉ आर एस बावा ने आगामी सत्र के लिए 60 करोड़ की राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीटीईटी 2023 का आगाज किया ।
एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ आर एस बाबा ने कहा कि 2022 की केंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 25 से अधिक कंपनियों ने सीयू के छात्रों को ₹25लाख के वार्षिक पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश की है। जबकि 400 से अधिक कंपनियों ने ₹5लाख के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश की। उन्होंने बताया कि इस समय राजस्थान के लगभग 2250 छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत है जिनमें से 650 को शीर्ष प्राधिकरण में नौकरी मिल गई है वहीं 440 छात्र इंजीनियरिंग इस टाइम में कार्य कर रहे हैं । प्लेसमेंट के दौरान 140 छात्रों को एक से अधिक प्रस्ताव मिले हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ बाबा ने बताया कि पिछले 4 सालों के दौरान यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षकों ने तकनीकी और आईटी साइंस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुल 2000 पेटेंट तैयार की हैं जिनमें से 22 पेटेंट राजस्थान के छात्रों द्वारा दायर किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व छात्रों के कुल स्टार्टअप में से 16 राजस्थान के छात्रों के हैं। शिक्षा में शोध के प्रति प्रोत्साहन के लिए इस साल सीयू ने ₹12करोड़ का बजट आवंटन किया है, कैंपस में 30 से अधिक उद्योग प्रायोजित उत्कृष्टता और प्रशिक्षण केंद्र है जहां प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करके उद्योग जगत की मांग के अनुसार छात्र तैयार हो रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रो चांसलर डॉ आर एस बाबा ने कहा कि दुनिया भर के 86 देशों में 450 अग्रणी विश्वविद्यालयों से सीयू का शैक्षणिक गठजोड़ है और अब तक 2030 से अधिक छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा ,यूके ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य यूरोपीय देशों के शीर्ष विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि 30 अप्रेल तक सीयू की वेबसाइट पर छात्र स्कालरशिप के लिए आन लाइन परिक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्कॉलरशिप के बारे में के बारे में उन्होंने बताया कि 90% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी वहीं 80% अंक हासिल करने वाले छात्रों को 50% स्कॉलरशिप दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ