सवाई माधोपुर -हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर में अक्सर रणथम्भौर के जंगलों से निकलकर वन्यजीव शहरी क्षेत्र में आ ही जाते है। ऐसा ही वाकया बीते रात सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित भैरू दरवाजा के पास दिखने को मिला । जहाँ एक लेपर्ड रणथंभौर के जंगलों से निकलकर सड़क पर आ गया । लेपर्ड का मूवमेंट काफी देर तक मुख्य सड़क पर बना रहा। इस दौरान लेपर्ड करीब 15 से 20 मिनट तक सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। लेपर्ड विनोबा बस्ती के पास पेट्रोल पंप के सामने वाली सड़क पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लेपर्ड ने गोपाल जी के मन्दिर की तरफ रूख किया। कुछ देर बाद लेपर्ड गोपाल जी के मन्दिर के पास स्थित पहाड़ी पर चढ़ गया। जिसके बाद लेपर्ड लोगों की आंखो से ओझल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग इस पूरे वाकये को देखकर रोमांचित हो उठे। लोगों ने इस पूरे वाकया को अपने मोबाइल कैमरे में भो कैद भी कर लिया। वीडियों को एक व्यक्ति ने हमारे साथ साझा किया। जिसे हम आपके साथ साझा कर रहा है। गौरतलब है कि रणथम्भौर में बाघ, बाघिनों के अलावा लेपर्ड भी बड़ी तादात में पाए जाते है। फिलहाल रणथम्भौर में लेपर्ड की संख्या बाघ बाघिनों से ज्यादा है। यहां करीब 100 से ज्यादा लेपर्ड है।

0 टिप्पणियाँ