सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर शहर के सौरती बाजार में विगत रात महाशिवरात्रि पर 250 साल पुरानी पंरपरा का निर्वाहन किया गया। शनिवार रात को यहां भगवान शिव की बारात निकाली गई। इससे पहले मुख्य बाजार में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। गौरतलब है भगवान शिव बनने वाले व्यक्ति को दो दिन तक भाग पिलाई जाती है। इसके बाद भस्म से उनका शृंगार किया जाता है। इसकी तैयारी यहां के स्थानीय लोग एक सप्ताह पहले से करने लग जाते है। महाशिवरात्रि से दो दिन पहले ही भगवान शिव का रूप धारण करने वाले कलाकार को इसके लिए तैयार करने की तैयारियां शुरु कर दी गई थी। यहां महाशिवरात्रि पर सबसे पहले मन्दिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इसके बाद भगवान का रूप धारण करने वाले कलाकार का शृंगार किया गया।
भगवान शिव के शृंगार करने वाले कलाकार के सिर पर करीब 5 किलो का मुकुट धारण गया। कलाकार के शरीर पर शृंगार के दौरान भस्म लगाई गई। भगवान का रूप धारण करने वाले कलाकार को इस दौरान भांग की ठंडाई भी पिलाई गई। इसके बाद भगवान शिव की बारात पूरे बाजार में निकाली गई। इसे देखने के लिए सवाई माधोपुर शहर के साथ ही आस-पास के ग्रामीण इलाके से हजारों की तादात में लोग यहां पहुंचे । सवाई माधोपुर के सौरती बाजार में इस दौरान त्रिपुरासुर संहार की लीला का मंचन भी किया गया। भगवान शिव बना पात्र अपने धनुष के बाण से त्रिपुरासुर का संहार करते है। यह लीला भी हर साल लगातार की जा रही है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में कार्य में मौजूद रहे। इसी के साथ ही शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी यहां मौजूद रहे। शहर के सौरती बाजार में महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन भी किया।

0 टिप्पणियाँ