चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े जिला राजकीय श्री सांवलियाजी चिकित्सालय मे विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर निशुल्क परामर्श एवं कैंसर उपचार शिविर का आयोजन किया गया,  जिसमें  निशुल्क दवाओं का वितरण करने के साथ कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी भी दी गई l 
इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला राजकीय चिकित्सालय मैं कैंसर रोग नोडल अधिकारी चिकित्सक डॉक्टर मनीष वर्मा ने बताया की आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला राजकीय श्री सांवलियाजी चिकित्सालय परिसर में निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श एवं ब्लड प्रेशर शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि सरकार की और से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत कैंसर रोगियों के लिए निशुल्क दवाओं का वितरण किया जा रहा है वही सभी कैंसर रोगों के लिए निशुल्क जांच और कीमोथेरेपी भी की जा रही है वहीं उन्होंने बताया कि इस शिविर में 40 से अधिक कैंसर रोगियों को उपचार उपलब्ध कराया गया l वही उन्होंने बताया की वर्तमान में कैंसर के रोगियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसका प्रमुख कारण जंक फूड और यूरिया है वही उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं मैं स्तन और गर्भाशय कैंसर और पुरुषों में गला और मुंह कैंसर के रोगी अधिक निकल कर सामने आ रहे हैं,  उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में वर्ष 2022 में 242 और 2023 में अभी तक 55 कैंसर रोगी निकल कर सामने आए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है
वही इसके बारे में और जानकारी देते हुए रेडियोथैरेपिस्ट डॉ नरेश खत्री ने बताया कि वर्तमान में कैंसर के रोगियों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है जिसका प्रमुख कारण आज की युवा पीढ़ी की गलत दिनचर्या और खानपान है वही अपील की है कि सरकार द्वारा कैंसर रोगियों के लिए जिले के चिकित्सालय में कैंसर रोगियों के लिए निशुल्क दवा जांच और उपचार उपलब्ध है वह किसी भी प्रकार के झांसे में ना आए और कैंसर विशेषज्ञ से ही परामर्श और सलाह लेकर उपचार ले l
इस शिविर में कैंसर नोडल अधिकारी डॉक्टर मनीष वर्मा, रेडियोथैरेपिस्ट व डॉक्टर नरेश खत्री के साथ एनसीडी के अजय आमेटा, पप्पू शर्मा ने अपनी सेवाएं दी l