जैसलमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बॉलीवुड स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कियारा के परिवार संग जैसलमेर पहुंचने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जैसलमेर पहुंच गए हैं।मुंबई से जैसलमेर की फ्लाइट में मेकअप और वेडिंग शूट करने की टीम भी जैसलमेर पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सिद्धार्थ के फैन्स ने उन्हें घेर लिया और फोटो क्लिक करने के साथ शादी की बधाई दी। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की शादी और उनके यहां आने तक सबकुछ सीक्रेट रखा गया है। हालांकि स्टार कपल की इस ग्रैंड वेडिंग को ओटीटी ऐमज़ॉन प्राइम पर दिखाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि कियारा आडवाणी के स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचने से इस बात की तो पुष्टि हो गई है कि यह बॉलीवुड कपल स्वर्णनगरी की होटल सूर्यागढ़ में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधंगे। जैसलमेर एयरपोर्ट पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रशंसकों ने रोकना चाहा लेकिन सिद्धार्थ हंसते हुए गाड़ी में बैठकर होटल सूर्यागढ़ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनके भाई और माता पिता सहित अन्य फैमिली मेंबर्स भी जैसलमेर पहुंचे हैं। सूर्यगढ़ होटल में शादी की तैयारियां भी चल रही है। रविवार को मेंहदी आदि की रस्म होगी और इसके बाद 6 फरवरी को दोनों की शादी होनी है। शादी में कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ