जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के द्वारा दिनांक 17 से 19 फरवरी, 2023 तक.सांभर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल के सफल.आयोजन के लिए जिला प्रशासन और.पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सांभर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने बताया कि काइट फेस्टिवल धुलंडी फेस्टिवल तीज फेस्टिवल और गणगौर फेस्टिवल के बाद अब सांभर फेस्टिवल देसी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा को सांभर फेस्टिवल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं महोत्सव में इवेंट्स के आयोजन सैलानियों की सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। 
एडवेंचर राइड सहित कई इवेंट्स होंगे आकर्षण के केन्द्र।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय सांभर महोत्सव में हर दिन कई खास आयोजन होंगे। एक ओर जहां फेस्टिवल का आगाज एडवेंचर बाइक राइड से होगा तो वहीं दूसरी ओर स्टार नाइट गेजिंग इवेंट के तहत रात को सैलानी को सांभर के साफ आसमान में तारों को निहारने का मौका मिलेगा। फेस्टिवल के दौरान पतंगबाजी और कैमल राइड सहित पैरा सैलिंग टीवी राइड मोटर साइकल रैली सरीखी कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। वहीं पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि फॉटोग्राफी एग्जिबिशन साल्ट ट्रेनसांभर लेक विजिट सांभर साल्ट प्रोसेसिंग टयूबर्ड वॉचिंगस्टार नाइट गेजिंग हैरिटेज वॉक देवयानी कुंड पर दीपोत्सव और सेलिब्रेटी नाइट के साथ-साथ लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होंगी। सैलानियों को सांभर के ऐतिहासिक महत्व और परिंदों की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाने के लिए खास टॉक शो का भी आयोजन किया जाएगा। सांभर फेस्टिवल के अंतिम दिन महोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पर्यटन विभाग द्वारा सम्मान किया जाएगा।