हनुमानगढ- विश्वास कुमार
गौ वंश अधिनियम मामले में कार्रवाई ना होने का आरोप लगाते हुए आज दो गौ सेवक हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में पानी की टंकी पर चढ़ गए।
गौ सेवकों का आरोप है कि उन्होंने गुड़िया सरपंच पर टिब्बी थाना में गोवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज करवाया था और पिछले 24 दिनों तक लगातार धरने के बावजूद पुलिस सरपंच पर कार्रवाई नहीं कर रही वहीं दूसरी तरफ गो सेवकों के पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गौ सेवकों से समझाइश में जुटे हैं मगर गौ सेवक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।गौ सेवक पुनीत बिश्नोई ने पूरे मामले की जानकारी दी
ये है पूरा प्रकरण
गौभक्त व विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े विनोद गोदारा को 22 जनवरी को सूचना मिली थी की एक ट्रक गौवंश से भरा हुआ तंदूरवाली गाँव के पास से निकल रहा है जिस पर सड़क पर हाथ दिखा कर ट्रक रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने उसको नीचे देकर मारने की कोशिश की गईं बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई और इस दौरान उनके पैर पर चोट भी लग गईं।हलांकि फिर भी उन्होंने पल्लू तक जाकर ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया,और पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा उन्हे गुमराह कर दिया गया और ट्रक गलत दिशा जाना बता दिया,जबकि तस्कर ट्रक वही गाँव के पास ही एक भट्टे मे खाली कर दिया गया।अफरातफरी मे ट्रक खाली करने के दौरान एक गौवंश (गौधे) की मौत हो गईं थी।इस पूरे प्रकरण मे गौभक्तो ने तंदूरवाली कैंचीयां के पास धरना शुरु कर दिया था।जिसको आज 24 दिन हो गये है।

0 टिप्पणियाँ