श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
हमारे आस पास ऐसी अनेक प्रतिभाएं हैं जिन्हें उचित मंच नहीं मिलने के कारण वे अंधेरे में खो जाती हैं। ऐसी ही प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बिहाणी शिक्षा न्यास और आरडी बर्मन फैंस क्लब द्वारा द वॉयस ऑफ श्रीगंगानगर का आयोजन किया गया, विभिन्न स्तरों से गुजरते हुए प्रतियोगिता का फाइनल 19 फरवरी को बिहानी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रेरक जयदीप बिहानी ने बताया कि प्रतियोगिता में संगीतकार उद्भव ओझा, बांसुरी वादक उस्ताद डॉक्टर मुज्तबा हुसैन तथा रिदम अरेंजर बॉलीवुड के हनीफ अली होंगे ।
आर डी बर्मन फैंस क्लब के संस्थापक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि जयदीप के नेतृत्व में रविवार को एसडी पीजी कॉलेज के प्रांगण में मुख्य अतिथि सौरव स्वामी जिला कलेक्टर तथा पूर्व पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के सानिध्य में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
गौरतलब है कि प्रतियोगिता के लिए जिले भर से 650 आवेदन पत्र आए थे जिनमें ऑडिशन में 494 बच्चे शामिल हुए थे इनमें सेकंड राउंड के लिए 62 प्रतिभागी चुने गए सेमीफाइनल के लिए 19 बच्चे तथा फाइनल में 8 प्रतियोगियों का चयन किया गया है ।
अब इन 8 प्रतियोगियों के बीच फाइनल मुकाबला होगा जिनमें सुरों का सरताज चुना जाएगा ।आज बिहानी कॉलेज में हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में पार्श्वगायक एवं प्रसिद्ध संगीतकार उद्भव ओझा अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक डॉक्टर मुस्तफा हुसैन तथा रिदम अरेंजर हनीफ अली भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे ।प्रतियोगिता में दी वायस आफ गंगानगर का खिताब जीतने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ नामी बॉलीवुड सिंगर के साथ गाने का मौका मिलेगा ।वही सभी सेमीफाइनलिस्ट को ट्रॉफी गिफ्ट और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे । विजेताओं को निर्माता निर्देशक सुनील सिहाग गोरा की आगामी फिल्म में गाने का भी मौका मिलेगा ।

0 टिप्पणियाँ