हनुमानगढ - विश्वास कुमार
भारत डिजिटल इंडिया युग की ओर बढ़ रहा है लोगों के काम इस डिजिटल युग में आसानी तरीके से घर बैठे बैठे हो रहे हैं। डिजिटल के कई फायदे हैं इसी तरह जितने फायदे उतने फर्जीवाड़े भी बढ़ रहे है। आए दिन सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक,फेसबुक,व्हाट्सअप आदि पर फर्जी फोटो लगा लोगों को फंसा कर पैसा एंठने या फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से एमरजेंसी और मदद के नाम पैसा उधारी की मांग कर ठगी प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है।ऐसा ही मामला हनुमानगढ़ मे सामने आया है।
ये है मामला
हनुमानगढ़ के पत्रकार विश्वास कुमार के पास भी आज व्हाट्सएप फोन नंबर 9670935967 से इस प्रकार पैसे ऐठने का फर्जी मेसेज आया और मदद (Help )के नाम पर 5000 रूपये मांगे गये और विश्वास कुमार ने जब पैसे भेजनें की हामी भरी तो अगला मैसेज मे एक फोन नंबर (9735892634) भेज दिया गया और और लिखा की इस नंबर पर पैसे डाल कर इस पर स्क्रीन शॉट भेज देना।पैसे मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति ने हनुमानगढ़ परिवहन विभाग मे कार्यरत प्रभु सिंह बीका की व्हाट्सप्प पर प्रोफाइल फोटो लगा रखी थी।हलांकि पत्रकार होने के नाते और आये दिन खबरों से जुड़े रहने के चलते विश्वास मैसेज आते ही भाँप गये की ये एक फ्रॉड मैसेज है।हलांकि फिर भी विश्वास ने अपने परिचित प्रभु सिंह बीका से सम्पर्क किया तो उन्होंने कोई भी पैसे मांगने का मैसेज भेजनें से इंकार किया और साथ ही बीका ने बताया की उनके नाम से आज कई लोगों से पैसे मांगे गये है।बता दे की विश्वास के पास ही कुछ दिन पहले विधुत कनेक्शन बकाया बिल भरने नही तो कनेक्शन काटने का एक मैसज भी फोन पर आया था,लेकिन जागरूकता के चलते तब भी विश्वास ठगी का शिकार होने से बच गये थे।
ऐसे बचे ठगी से
आये दिन लोगबाग ऐसी ऑनलाइन ठगी का शिकार होते रहते है।इस लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट व प्रोफाइल फोटो लॉक रखे व अगर कोई मैसेज आता है तो पैसे डलवाने की जल्दबाजी नही करें और सबसे पहले जिस परिचित के नाम से पैसे मांगे गये है उनसे फोन पर सम्पर्क करें और पैसे मांगने की सच्चाई जाने और उन्हे भी सचेत अवश्य करें क्योंकि ऐसे फ्रॉड (Froude) मैसेज आपका जीमेल (Gmail )आईडी हैक कर फोन मे फीड नंबर ले लिए जाते है, और एक साथ कई परिचित लोगों को किये जाते है।क्योंकि सावधानी से बचाव है किसी भी लिंक को ओपन नही करें किसी अनजान व्यक्ति को OTP नही देंवे।मामले की पुलिस मे शिकायत जरूर करें।
बता दें कि हनुमानगढ़ सहित देश भर मे आये दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे है और ऐसे ठगी के ग्रुप एक मैसेज को एक साथ कई लोगों को भेजते है जो भी ठगी का शिकार हो जाये।हलांकि इस बाबत कई लोगों द्वारा पुलिस मे शिकायतें भी दर्ज करवाई गईं है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नही हो पाती है और पुलिस इन ठगो की तह तक नही पहुंच पाती है।खास बात ये की ठग डॉक्टर्स,नेतायों,अधिकारियो पुलिस वालों के नाम से ठगी करते है ताकि सामने वाला जल्दी भरोसा कर उन्हे पैसे भिजवा देवें।

0 टिप्पणियाँ