भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

गौ तस्कर होने के संदेह में हरियाणा के रेवाड़ी में बोलेरो में जलाए गए भरतपुर के दो चचेरे भाइयों के क्षत-विक्षत शव उनके पैतृक गाँव पहुँचाने पर पूरे इलाके में तनाव हो गया है।  भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच खुद एसपी ने वहां डेरा डाल रखा है। शिक्षा राज्य मंत्री ज़ाहिदा खान की मौजूदगी में घाटमीका गाँव में हुई समाज की पंचायत बैठी।  इसमें तय हुआ कि मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा लेकिन परिवार सरकार से 51-51 लाख रुपये मांग रहा है। इसी के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी मांग राखी गई है। मंत्री ज़ाहिदा ने दावा किया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अब दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।