अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान लोक सेवा आयोग मुख्यालय, अजमेर में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रोत्रिय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी संविधान में निहित उच्च आदर्शों, मूल्यों व कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें। लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा का सदैव सम्मान करें और राष्ट्र के विकास में पूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आयेग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।