जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि पंत भवन में कृषि विभाग के आयुक्त कानाराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कृषि आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर आयुक्तालय परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया भी गया।कार्यक्रम में निदेशक, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण रश्मि गुप्ता, निदेशक कृषि विपणन विभाग सीताराम जाट, महाप्रबंधक बीज निगम जसवंत सिंह और विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।