जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) की प्रबंध निदेशक रेणु जयपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित निगम कार्यालय में ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिकारी-कार्मिकों ने युवाओं को हुनरमंद बनाकर देश की प्रगति में भागीदार बनने का संकल्प लिया। प्रबंध निदेशक रेणु जयपाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों और ट्रेनिंग पार्टनर्स से आह्वान किया कि हम सब पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण मुहैया कराएं और उन्हें रोजगार योग्य बनाकर देश की प्रगति में भागीदार बनें।

0 टिप्पणियाँ