जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक अजीत कुमार सक्सैना ने पुराना पावर हाउस परिसर, बनीपार्क, जयपुर के प्रांगण में ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होने जयपुर डिस्कॉम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। पुराना पावर हाऊस परिसर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जयपुर डिस्कॉम के 57 अधिकारियों व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए सरकार द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर पूर्ण करते हुए उम्मीदों पर खरा उतरना है इसके साथ ही हमें जो लक्ष्य दिए गए हैं उन लक्ष्यों को कठोर मेहनत करते हुए पूरा करना है जिससे डिस्कॉम का नाम रोशन हो सकें। गणतंत्र दिवस समारोह में डिस्कॉम के उच्चाधिकारियों सहित अभियन्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ