जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
देश का 74 वां गणतंत्र दिवस शिक्षा विभाग के मुख्यालय डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र की छांव में राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभाग में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं, इनकी बदौलत पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए इस गति को बनाए रखने के लिए कठोर परिश्रम और लगन से अपना योगदान जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आयुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद डॉ मोहन लाल यादव, निदेशक संस्कृत शिक्षा भास्कर शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ अनिल पालीवाल एवं राकेश गुप्ता सहित स्कूल शिक्षा एवं संस्कृत शिक्ष विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल राजेन्द्र हंस ने समारोह का संचालन किया।

0 टिप्पणियाँ