जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे पशुधन परिसर स्थित पशुधन भवन में निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने ध्वज फहराया। वहीं पशुधन विकास बोर्ड में बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. एन एम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा की गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं पशुपालकों को लाभान्वित करने उद्देश्य से कार्य करने का प्रण लें। उन्होंने कहा की पशुपालक एवं पशुधन का कल्याण ही हमारा धर्म है जिसका हम सब निष्ठा से पालन करें। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के विशिष्ठ सहायक डॉ. लाल सिंह, पशुपालन विभाग के विशेषाधिकारी डॉ. आशीष सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।