अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्व मंडल अजमेर मुख्यालय पर मंडल के वरिष्ठ सदस्य सीआर मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने श्रेष्ठ सेवाओं के लिए मंडल कार्मिकों एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में देश प्रेम से ओत-प्रोत काव्य पाठ एवं गीत भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में सदस्य भँवर सिंह सांदू, महेंद्र लोढ़ा, सुरेंद्र पुरोहित सहित अन्य अधिकारी, अभिभाषक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।