जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सूचना केंद्र में 74 वां गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी ने ध्वज फहराया। जोशी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए एक सुरक्षित, समृद्ध और अक्षुण्ण राष्ट्र की कामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक व राजस्थान सूचना केंद्र के प्रभारी जसराम मीणा, आर कैट के प्रशासनिक प्रभारी लक्ष्मीकांत गुप्ता सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ