जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पर्यटन भवन में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ। डॉ. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों पर चलकर देश की प्रगति और उन्नति में सहयोग का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने पर्यटन भवन प्रांगण में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सुरक्षाकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पर्यटन विभाग और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।