जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्ष उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मिथल ने विधिवत ध्वज फहराकर सबको बधाई और शुभकामनाएं दी । समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रीय धुन के साथ राजस्थान पुलिस की सलामी ली। इस अवसर पर न्यायमूर्तिगण, न्यायाधीश एवं पूर्व न्यायाधीशगण, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, बार एसोसिएशन पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, न्यायिक सेवा से जुडे अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ