जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। विधानसभा भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान राजस्थान पुलिस के सेंट्रल बैंड ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक और विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे विधानसभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

0 टिप्पणियाँ