हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देवठिया ने निर्देश दिए की शाला दर्पण पोर्टल पर पीईईओ नियमित रूप से स्कूल संबंधी उपलब्धियों की फीडिंग करें , फीडिंग संबंधी कार्य हेतु सभी सीबीईओ को निर्देशित किया की वे पीईईओ को वीसी या अन्य ऑनलाइन माध्यम के जरिए इसकी पूरी जानकारी दे। ताकि जिला रैंकिंग और ब्लॉक रैंकिंग में सुधार हो सके।देवठिया ने निर्देश दिए की महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में संचालित बाल वाटिकाओं में नामांकन बढ़ाया जाए । पेरेंट्स टीचर मिट में हर अभिभावक को बुलाया जाए, पीटीएम में अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य को भी निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु पीएचईडी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए।मिशन ज्ञान के तहत स्मार्ट क्लासेज हेतु ऑफलाइन डाटा प्राप्त करने वाले विद्यालयों की संख्य कम होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में देवठिया ने राज्य में शिक्षा के बढ़ते कदम, आरटीई पुनर्भरण समीक्षा, ज्ञान संकल्प पोर्टल, मिशन ज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यादान कोष, एबीएल किट समीक्षा, आंगनबाड़ी समन्वयन, छात्रवृत्ति एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, विद्यालय अवलोकन की प्रगति इत्यादि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। सीडीईओ रामेश्वर लाल गोदारा ने बैठक में बताया कि जिले के अंदर 61 महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय संचालित हो रहे है। जिनमें से 24 स्कूलों में बाल वाटिका संचालित हो रही है । बाल वाटिकाओं में लेवल- प्रथम के 30 अध्यापकों के पदस्थापन किए गए हैं। मिशन ज्ञान के तहत विषय अध्यापकों की अनुपस्थिति में स्मार्ट क्लासरूम में रिकॉर्ड डाटा द्वारा क्लास आयोजित होती है । इसके तहत जिले के 269 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध है, जिसमें से 204 स्कूलों ने ऑफलाइन डाटा प्राप्त कर लिया है । गोदारा ने बताया की ज्ञान संकल्प पोर्टल के अंतर्गत विद्यालयों के लिए भामाशाह ऑनलाइन डोनेशन दे सकते है ,इसमें जिला सातवीं रैंक पर है। इसके अंतर्गत 1 अप्रैल से अब तक 2153 ट्रांजैक्शन हुए हैं, नवंबर माह में ही 114 ट्रांजैक्शन हुए हैं । राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुल 1,36,129 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं । शिक्षा के क्षेत्र में जिले के अंदर कुल 5 स्वयंसेवी संस्थाएं कार्य कर रही है , फीलो एप्प के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी गणित एवं अन्य विषयों के प्रश्नों को सर्च कर सकते है। जिसका समाधान लिखित एवं वीडियो माध्यम में उपलब्ध करवाया जाता है। जिले में 300 विधार्थियों के लक्ष्य विरुद्ध 1887 बच्चे इससे जुड़कर लाभान्वित हो रहे है । जिले में शाला दर्पण पर 69% विद्यार्थियों का जनाधार अपडेशन एवं 66% विद्यार्थियों का आधार अपडेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । जिले के 641 प्रारंभिक विद्यालयों में से 639 विद्यालयों में एवं 436 माध्यमिक विद्यालयों में से 349 विद्यालयों में एसडीएमसी पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीएचईडी के प्रोजेक्ट मैनेजर करण गोदारा ने बताया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय निर्माण, इलेक्ट्रिसिटी, ड्रिंकिंग वॉटर फैसिलिटी और बाउंड्रीवाल में जिले में कार्य संतोषप्रद है।जिले में विभाग को इस वर्ष 177 कार्य सौंपे गए थे। जिनमें से 26 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, 21 कार्य अभी प्रारंभ होना बाकी है एवं शेष कार्य प्रगतिरत है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया के अलावा सीडीईओ एवं डीईओ प्रारंभिक रामेश्वर लाल गोदारा,महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओ सुनीता शर्मा,डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल,सहायक निदेशक सुभाष चंद्र घोटिया,डीएलसीईओ प्रेम कुमार घोटिया,डाईट प्रिंसिपल महेंद्र कुमार शर्मा, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया,सीबीईओ संगरिया शिवरतन वर्मा, सीबीईओ भादरा  रामानुज प्रसाद,सीबीईओ टिब्बी दिलीप कुमार पारीक,सीबीईओ रावतसर दुलीचंद शर्मा ,सीबीईओ नोहर बीर सिंह धानियां,एसीबीईओ हनुमानगढ़ दीपक कुमार मिश्र, एसीबीईओ पीलीबंगा पूर्णराम, एसीबीईओ नोहर तेज कुमार, मनोनीत सदस्य प्रताप सिंह चौपड़ा,समसा एईएन नवरत्न कुमार,समसा एपीसी हरलाल सिंह सहारण,पीएचईडी प्रोजेक्ट मैनेजर करण गोदारा, एईएन दिक्षा,पीईईओ रामेश्वरी रामावत इत्यादि उपस्थित रहे।