सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के बौली थाना क्षेत्र के पीपल्दा व कोड्याई गांव के बीच सड़क किनारे एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल है। वहीं एक युवक भी गम्भीर हालत में तड़पता हुआ मिला है । सूचना पर बौंली सीएचसी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौली लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अत्यंत गंभीर हालत में मिले युवक खुशीराम पुत्र प्यारे लाल मीणा निवासी नादौती जिला करौली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद बौंली थाना अधिकारी कुसुमलता पुलिस जाब्ते के साथ सीएचसी बौंली पहुंची और मृतक किशोरी के शव को सीएचसी बौली की मोर्चरी में रखवाया। प्रथम दृष्ट्या बताया जा रहा है की किशोरी व युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त खाकर जान देने की कोशिश की। जिसमें किशोरी की मृत्यु हो गई। वहीं युवक अत्यंत गंभीर हालत में जयपुर अस्पताल में भर्ती है। मृतक किशोरी व युवक नादौती क्षेत्र का होना पाए जाने के बाद बौंली थाना पुलिस ने नादौती थाना पर मामले की जानकारी दी। नादौती थाना से ज्ञात हुआ कि उक्त किशोरी 11 दिसंबर से अपने घर से लापता थी। जिसे लेकर परिजनों द्वारा नादौती थाना पर 13 दिसंबर को नामजद खुशीराम मीणा के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट सौंपी गई थी। बताया यह भी जा रहा है की प्रकरण काफी संवेदनशील है। जिसे लेकर सोमवार को नादौती क्षेत्र में उग्र धरना प्रदर्शन भी किया गया था। सूचना के बाद नादौती थाने का एएसआई चंद्र हुसैन मय जाब्ते बौली सीएचसी पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया गया। वहीं मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।बौंली थाना पुलिस व नादौती थाना पुलिस प्रकरण को लेकर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।