पाली ब्यूरो रिपोर्ट।
पाली जिले के देसूरी क्षेत्र के नारलाई ग्राम में पंचायत मार्ग स्थित एक गोदाम से पाली एडीएम सीलिंग अतिरिक्त्त प्रभार डीएसओ जबरसिंह के निर्देशन में देसूरी पुलिस की मौजूदगी में आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से रखी हुई 141 घरेलू गैस की टंकिया जब्त की गई। इस दौरान जांच में घरेलू गैस की 94 वे टंकियां खाली मिली बाकी भरी हुई गैस के सिलेंडर का भंडारण मिला।अवैध गैस की टंकियों की जब्ती के दौरान एक वाहन को भी जब्त किया गया है। एडीएम सीलिंग पाली जबरसिंह ने बताया कि आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से यह गैस की टंकियों का कारोबार किया जा रहा था। जिसे कार्यवाही कर जब्त किया गया है।कार्यवाही के दौरान डीएसओ विभाग के अधिकारी समेत देसूरी पुलिस हेड कांस्टेबल ओटाराम कांस्टेबल बलराम मुकेश व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।