धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के भीमगढ़ गांव के पास पार्वती (बामनी) नदी के बीहड़ में 21 दिसंबर 2022 को चामण माता मंदिर के पुजारी की गई निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी साधु को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए साधु से मृतक पुजारी का पूर्व में विवाद हो गया था।जिसके चलते उसने अपने साथी साधुओ के साथ मिल कर उसकी धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी थी और डेडबॉडी के पांच टुकड़े कर प्लास्टिक को दो बोरो में डाल कर पार्वती (बामनी) नदी किनारे बीहड़ में फैंक कर फरार हो गए थे।मृतक पुजारी का अभी तक पुलिस को सिर बरामद नहीं हुआ हैं। आरोपी साधु चामण माता मंदिर के पास बनी एक गुफा पर अन्य दो साधुओ के साथ रहता था।हत्या के मामले में दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। कंचनपुर थाना एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि भीमगढ़ गांव के पास चामण माता मंदिर पर पुजारी महामुद्दीन उर्फ वहाबुद्दीन पुत्र शेरखान पूजा अर्चना करता था। मंदिर के पास गुफा में तीन अन्य साधु रहते थे। पुराने विवाद को लेकर साधुओं ने धारदार हथियारों से चामण मंदिर के पुजारी महामुउद्दीन उर्फ बहाउद्दीन की काट कर निर्मम हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपित दो प्लास्टिक के बोरों में डेड बॉडी के चार हिस्से अलग-अलग कर पार्वती (बामनी) नदी के बीहड़ में फेंक कर फरार हो गए थे। एसएचओ शर्मा ने बताया कि घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। मामले में पुजारी के भतीजे जाकिर हुसैन ने गुफा में रहने वाले साधुओं पर हत्या का शक करते हुए नामजद मामला दर्ज कराया था। हत्या करने के बाद गुफा में रह रहे साधु फरार हो चुके थे। पुलिस ने साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र के सहयोग से हत्याकांड के शातिर मास्टरमाइंड महेशदास उर्फ जालिम पुत्र मनोहर सिंह यादव निवासी अल्लादीन पुर थाना साहबर जिला कांसगंज को मथुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि आरोपी साधु को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कासगंज जिले के साइबर पुलिस थाने में आधा दर्जन संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। हत्या के दो मुल्जिम अभी फरार हैं। जिनके सम्बंधित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। एसएचओ शर्मा ने बताया कि मृतक पुजारी का सिर अभी बरामद नहीं हुआ हैं,पकड़े गए आरोपी साधु से इसके वारे में पूछताछ की जा रही हैं।आरोपी साधु महेशदास उर्फ़ जालिम के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कांसगंज जिले के साहबर पुलिस थाने पर आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।आरोपी साधु महेशदास ने पुलिस को बताया कि मृतक पुजारी से पूर्व में विवाद हो गया था,मृतक पुजारी कुल्हाड़ी लेकर हमेशा रहता था,और इस डर के मारे पुजारी की हत्या कर डेडबॉडी के टुकड़े कर दिए गए।

0 टिप्पणियाँ